Sana Siddique, Author at Work https://workglobal.in/author/sana-siddique/ Fri, 23 Oct 2020 11:34:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.1.16 https://workglobal.in/wp-content/uploads/2020/06/logo-1.png Sana Siddique, Author at Work https://workglobal.in/author/sana-siddique/ 32 32 बरसों से उम्मती बन न सका! https://workglobal.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://workglobal.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Fri, 23 Oct 2020 11:34:07 +0000 http://workglobal.in/?p=5686 हम सब प्यारे नबी (स.) की उम्मत हैं। आप (स.) की तालीम हमारी विरासत है। उनकी ज़िंदगी में हमारे लिए बेहतरीन नमूना है। उनके उम्मती होने के सबब से हमें आप (स.) की तालीम पर अमल करना है, उनके दिखाए […]

The post बरसों से उम्मती बन न सका! appeared first on Work.

]]>
हम सब प्यारे नबी (स.) की उम्मत हैं। आप (स.) की तालीम हमारी विरासत है। उनकी ज़िंदगी में हमारे लिए बेहतरीन नमूना है। उनके उम्मती होने के सबब से हमें आप (स.) की तालीम पर अमल करना है, उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना है। आपकी जिंदगी का हर पहलू रहमत से लबरेज़ है। लेकिन कितने दुःख की बात है कि, आज उनके मानने वालों के बीच, उनके उम्मती होने का दावा करने वालों के बीच हमें रहमत का मंज़र देखने को नहीं मिलता।

ऐसा क्यों हुआ?

क्योंकि आज हम अपनी ज़बान से तो अपने आप को प्यारे नबी (स.) का उम्मती कहते हैं लेकिन अपने किरदार में, अपने आमाल में उनकी दी हुई किसी भी सीख को नहीं अपनाते हैं।

आज के मुसलमान, प्यारे नबी (स.) की उम्मत का तर्ज़े-अमल कुछ इस तरह है:-

औरत की इज़्ज़त करना था, उनसे बेहतरीन सुलोक़ करना था।

उनके लिए हक़-ए-महर और विरासत में हिस्सा रखा था।

दहेज़ तो तूने मांग लिया, हक़-ए-महर अदा कर न सका।

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

ज़ुल्म-ओ-सितम और गाली-गलौज से तुम को रोका था।

निकाह एक मुहाइदा है, जिसमें दोनों का बराबरी  का दर्जा था।

‘क़ुबूल है’ इक रस्म बना लिया, औरत की रज़ा तू पूछ भी न सका।

‘क़ुबूल है’ इक रस्म बना लिया, औरत की रज़ा तू पूछ भी न सका।

Click here to sign the petition http://chng.it/LWdVprfk

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

वादों को वफ़ा करना था, हक़ पर क़ायम रहना था।

वक़्ती नफ़े के ख़ातिर, झूठ से तुमको बचना था।

झूठ, ख़यानत में ऐसा डूबा, तू क़ौल पर अपने टिक न सका।

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

ख़ुद अपने ख़िलाफ़ हो चाहे, ग़वाही सच्ची देना था।

रिश्ते-नाते के चक्कर में भेद-भाव से तुमको टोका था।

बातिल के अंधेरों में ऐसा खोया तू, अदल पर क़ायम रह न सका।

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

तंज़ कसने, मज़ाक़ उड़ाने और ग़ीबत से तुमको रोका था।

तक़ब्बुर और अनापरसती को बदतरीन अमल बताया था।

अना और गुरूर का रंग चढ़ाकर, इंकिसारी से तू रह न सका।

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

माफ़ करने, दर-गुज़र करने का हुक़्म नबी (स.) ने दिया था।

मुस्कुरा कर टाल देना, बुराई के बदले भलाई करना था।

झूठी शोहरत की ख़ातिर, नबी (स.) की सीख पर अमल कर न सका।

मन अपना पुराना पापी है बरसों में नमाज़ी बन न सका!

आइए हम सब अपने आप से ये अहद करते हैं कि हम अपनी ज़िन्दगियों में अपने नबी (स.) की तालीम को उतारेंगे, अपने आमाल को सुधारेंगे। अगर हमें उम्मती होने का हक़ अदा करना है तो हमें  आपकी हर सीख को अपने अख़्लाक़ में लाना होगा।

आज हमारे नबी (स.) पर दुनिया ने जो भी इल्ज़ाम लगाए हैं, उनको मिटाने का यही तरीक़ा है कि हम अपने आमाल से लोगों पर हक़ को साबित करें।

Vote for Prophet Muhammad ﷺ to demand 12 Rabi ul Awwal #CompassionDay – Click here to sign the Petition

The post बरसों से उम्मती बन न सका! appeared first on Work.

]]>
https://workglobal.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0
ऐ नबी! हमें माफ़ कर दीजिए! https://workglobal.in/%e0%a4%90-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%8f/ https://workglobal.in/%e0%a4%90-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%8f/#comments Fri, 23 Oct 2020 11:31:55 +0000 http://workglobal.in/?p=5684 आपका है रहम-ओ-करम.. आपसे है रोशन ये जहां; ऐ रसूल-ए-ख़ुदा! लाखों दिलों में है आपका बसेरा। माह-ए-रबी उल अव्वल का था वो मुबारक दिन, जहां में तशरीफ़ लाए आप जिस दिन! करने हमारी रहनुमाई हर पल हर दिन। यतीमों के […]

The post ऐ नबी! हमें माफ़ कर दीजिए! appeared first on Work.

]]>
आपका है रहम-ओ-करम..

आपसे है रोशन ये जहां;

ऐ रसूल-ए-ख़ुदा!

लाखों दिलों में है आपका बसेरा।

माह-ए-रबी उल अव्वल का था वो मुबारक दिन,

जहां में तशरीफ़ लाए आप जिस दिन!

करने हमारी रहनुमाई हर पल हर दिन।

यतीमों के दुःख-दर्द को जाना आपने,

अपना बचपन यतीमी में गुज़ारा आपने।

सिर पर बाप का साया ना पाया आपने..

छह बरस की उमर में मां को खोया आपने,

आठ बरस के हुए, तो दादा अब्दुल मुत्तलिब  भी गुज़र गए..

आप इस भरी दुनिया में तन्हा रह गए!

इन कड़वे लम्हों को भी मुस्कुराकर गुज़ारा आपने,

रहमत, दरियादिली और अपनापन सिखाया आपने।

यतिमों की देखभाल, मोहताजों से मोहब्बत का सुलूक अपनाना..

इंतिहा हुई हमदर्दी की!

जब कहा- यतिमों के सामने अपने बच्चों को गले ना लगाना,

गरीबों को अपने पैसे ना दिखाना, भूखे के सामने खाने का लुत्फ़ ना उठाना।

लोगों की परवाह करना, औरों पर ख़र्च करना..

हुस्न-ए-सुलूक है कि तुम एहसान ना जताना।

ऐ  रसूल-ऐ-ख़ुदा!

क्या ख़ूब था आपका फरमाना।

बीवियों और बच्चियों के साथ बेहतरीन अमल का हुक्म दिया,

घर के काम करने में- कोई शर्म नहीं किया।

जो आज भी मौजूद है समाज में, उस हर क़ैद से आज़ाद किया।

आपके दुश्मनों ने भी आपको “सादिक़” और “अमीन”  जाना,

माद्दी फ़ायदे और जहालत में बेपरवाह, उन लोगों ने पैग़ाम-ए-हक़ को नहीं पहचाना।

अपने दुश्मनों पर भी आपने ऐसे प्यार लुटाया..

जैसे हमने अपने अज़ीज़ों से भी ना जताया।

एक बेहतरीन हस्ती और पाकीज़ा नफ्स को उन लोगों ने नहीं पहचाना।

लोगों से मुस्कुरा कर मिलना ,

भली बात करना

राह से रुकावटें हटाना..

मरीज़ की देखभाल करना

चाहे ख़ुद भूखे रहो, गरीबों को खिलाना..

सवाली को कभी खाली हाथ ना लौटाना,

सब अच्छे अमल हमें आप ने सिखाया,

हर नेक अमल को आपने सदक़ा बताया।

आपने बेसब्री से पैग़ाम-ए-हक़ को आम किया

लोगों पर नेमत तमाम किया,

लेकिन बदले में अपको क्या मिला?

ज़ख़्मी बदन, ख़ून में डूबे क़दम और दर्द-ए-दिल,

बेइंतेहा मोहब्बत का ये सिला मिला!

दर्द से तड़पते हुए, ख़ुदा के आगे हाथ उठाकर..

बोले- “या रब, इन्हें मगफिरत अता कर!”

ग़ुलामों के हक़ में आवाज़ उठाया

और उनकी आज़ादी की मांग किया,

आपने मज़दूरों के हुक़ूक़ बताया

पसीना सूखने से पहले उनका मेहनताना दिलाया।

आप कमज़ोरों की ताक़त बने

बे आवाज़ों की आवाज़ बने

और गुमराहों की रहनुमाई की।

मालदारों की दौलत में ग़रीबों के हक़ का एलान किया

मां-बाप के साथ बेहतरीन सुलूक का फरमान दिया,

जिनके क़र्ज़ हम कभी चुका नहीं सकते।

आपने बच्चों से हमेशा प्यार किया,

बच्चों को कभी डांट नहीं लगाया..

Click here to sign the petition http://chng.it/LWdVprfk

उन्हें आपने जन्नत के फ़ूल बताया।

आपने हमें हक़ के लिए बोलना सिखाया,

इंसाफ के लिए लड़ना सिखाया,

फिर चाहे कोई अपना हो या पराया!

पौधे लगाना, जानवरों से हमदर्दी करना

फितरत से मोहब्ब करना,

हर नेक अमल आपने सिखाया।

आपने औरतों के हक़ में आवाज़ उठाई

जिस वक़्त औरतों को ज़िंदा जला देते थे,

आपने उनके सम्मान में मशाल जलाई!

औरतों को बराबरी का हक़ और इज़्ज़त दिलाई।

वोट देने का और विरासत में उनका हिस्सा दिलाया,

जदीद ज़माने से पहले, तलाक़ देने का हक़ दिलाया।

ज़माने जहालत  में आपने भेद भाव मिटाया,

अपने आख़री ख़ुत्बे में आपने फ़रमाया..

नहीं है कोई फ़ज़ीलत गोरे को काले पर सिवाए अच्छे आमाल के।

अपका नाम आज भी तारीख़ के बेहतरीन क़ानून साज़ों में गिना जाता है।

अगर लोगों को मालूम होता कि आपकी असल शख़्सियत कैसी थी, आपने किन मसाइल पर आवाज़ उठाई, तो कोई भी आपसे मुहब्बत को रोक नहींसकते ।

हमें माफ़ कर दीजिए कि, हमने अपनी पीढ़ियों तक आपकी सच्ची तस्वीर नहीं पहुंचाया।

हमें माफ़ कर दीजिए कि, हमने आपके दिखाए हुए रास्ते, आपकी सीख और आपके उसूलों को नहीं अपनाया।

हमें माफ़ कर दीजिए कि, हमने आपके किरदार को नहीं अपनाया।

हमें माफ़ कर दीजिए कि, दुनिया ने हमारी नाकामियों की वजह से आपको ग़लत समझा।

ऐ रसूल-ए-ख़ुदा!

हमें माफ़ कर दीजिए, हमें माफ़ कर दीजिए।

हमारी पैदाइश से पहले आप हमारे लिए रोते थे।

हम आपसे मिले बिना आपसे शदीद मोहब्बत करते हैं।

आपकी माफ़ी बेमिसाल है,

बेशक़ आप मोहब्बत और रहमत की अलामात हैं।

ऐ  रसूल-ए-ख़ुदा!

ऐ नबी-ए-करीम, लाखों दिलों में है आपका बसेरा।

Vote for Prophet Muhammad ﷺ to demand 12 Rabi ul Awwal #CompassionDay – Click here to sign the Petition

The post ऐ नबी! हमें माफ़ कर दीजिए! appeared first on Work.

]]>
https://workglobal.in/%e0%a4%90-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%8f/feed/ 1
ऐ नबी के मानने वालों! https://workglobal.in/nabi-ke-manne-walo/ https://workglobal.in/nabi-ke-manne-walo/#comments Sat, 03 Oct 2020 11:33:18 +0000 http://workglobal.in/?p=5577 2015 में फ़्रैंच की उपहासपूर्ण मैग्ज़ीन चार्ली हेब्डो में, एक भद्दा कार्टून छापा गया, बेहूदा तस्वीर, एक घिनौनी मुस्कान, और हौलनाक मंज़र रचाया गया। जिसे मेरे नबी मोहम्मद स. का किरदार बताया गया। दुनिया भर के मुसलमानों को उकसाया गया, […]

The post ऐ नबी के मानने वालों! appeared first on Work.

]]>
2015 में फ़्रैंच की उपहासपूर्ण मैग्ज़ीन चार्ली हेब्डो में, एक भद्दा कार्टून छापा गया, बेहूदा तस्वीर, एक घिनौनी मुस्कान, और हौलनाक मंज़र रचाया गया। जिसे मेरे नबी मोहम्मद स. का किरदार बताया गया।

दुनिया भर के मुसलमानों को उकसाया गया, उन्होंने इस पर ऐतराज़ जताया – कुछ ने तो चार्ली हेब्डो के ऑफिस को जलाया, कितने ही मासूमों ने अपना सब कुछ गंवाया।

एक बार फिर हमने अपने नबी स. का मज़ाक उड़ाया।

वह कार्टून चार्ली हेब्डो से हम मुसलमानों ने ही बनवाया।

Click here to sign the petition http://chng.it/LWdVprfk

हां, हां! हमने ही बनवाया।

हमारे नबी स. की ऐसी घिनौनी तस्वीर का ख़ाका उसके ज़हन में हमने ही रचाया।

झूटा प्रोपगंडा जो इस्लाम को नीचा दिखाने के लिए दुश्मनों ने फैलाया, उसे कुछ नाम के मुसलमानों ने अपने आमाल से क़ाबिले तसलीम बताया,

ग़ैर मुस्लिमों तक एक ग़लत पैग़ाम पहुंचाया, मेरे नबी स. के किरदार और उनकी तालीमात का मज़ाक उड़ाया।

उन्होंने लोगों के दिलों तक यह बेहूदा और भद्दा प्रचार करवाया, और उस पर दुनिया को हंसाया। चार्ली हेब्डो ने तो इन ग़लीज़, नागवार, बदरंग तस्वीरों को सिर्फ काग़ज़ पर रचाया।

मुझे ग़ैर मुस्लिमों से गिला नहीं, उन्होंने अपनी नासमझी में यह कार्टून बनाया।

शिकवा है मुझे उन नाम के मुसलानों से, जिन्होंने अपने बद-आमाल से सुबहो-शाम अपने नबी स. का ज़िंदा कार्टून बनाया।

मुसलमानों को समझना पड़ेगा कि दुनिया तुम्हें तुम्हारे आमाल से परखती है, तुम्हारे हर अमल को नबी स. की तालीम समझती है।

तो सुधार जाओ मुसलमानों, परखो  ख़ुद को ऐ ईमान का दावा करने वालों।

और नबी स. की इन बेहूदा तस्वीरों को अपने आमाल से मिटाओ, दुनिया को मेरे नबी स. की सच्ची तस्वीर दिखाओ।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने रुसवा हो गए, क्यों तुमने नबी स. की तालीम को ठुकरा दिया, और उसके दीन को इतना गिरा दिया?

वो हस्ती जो दुनिया के लिए रहमत बन कर आई, तुम्हारे आमाल के सबब लोगों को ज़हमत नज़र आई।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने बदबख़्त, बदतमीज़, और शरीर हो गए।

नबी स. ने तुम्हें सच्चाई की तालीम दी, लेकिन तुम वो सब भुलाकर बिल्कुल झूठे और धोखेबाज़ हो गए।

तुमने उनकी शख़्सियत को बातिल के अंधेरों में गंवा दिया- वो तुम्हारे लिए हक़ की रोशनी छोड़कर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे बद-अख़लाकी़, बेहयाई और हराम कामों में मुब्तिला हो गए।

जबकि नबी स. तो तुम्हें पाकीज़गी, सादगी और आजिज़ी का पैग़ाम देकर गए।

तुमने उनके पाकीज़ा किरदार को धुंधला कर दिया- वो तुम पर रहमतों की बारिश कर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने मतलबी और ख़ुदग़र्ज़ हो गए।

मेरे नबी स. तुम्हारे बीच जो पैग़ाम छोड़कर गए, उसे तुम अलमारियों में रखकर सो गए- फिर कैसे तुम जन्नती और वो क़ाफिर हो गए।

तुमने मेरे नबी स. को नफ़रत का लिबास उड़ा दिया- वो तो दुनिया को सिर्फ प्यार सिखा कर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया?

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने बेदर्द और ज़ालिम हो गए।

दीन के नाम पर क़त्ले आम करने वालों, तुम कबसे इतने फ़सादी हो गए।

नबी स. ने कहा था बुराई का जवाब अच्छाई से देना, वो मैदाने जंग में भी रहमत का नज़ारा दिखा कर गए।

तुमने मेरे नबी स. को आतंकवादी बना दिया- वो तो दुनिया में अमन का झंडा लहराकर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया?

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने जाहिल, बेका़बू और सरफ़िरे हो गए।

औरतों पे ज़ुल्म-ओ-सितम और दहेज़ प्रथा जैसे बद-आमाल कैसे इतने आम हो गए।

क्या तुम औरतों के हुक़ूक़ और एहतराम को भूल गए।

वो उस ज़माने में भी औरतों को उनका सही मक़ाम दिला कर गए।

तुमने मेरे नबी स. को औरतों का दुश्मन बना दिया- वो तो औरतों के हक़ में आवाज़ उठाकर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

 तुम कैसे इतने अय्याश और निकम्मे हो गए।

सूद, फ़िज़ूल ख़र्ची और रियाकारी तुम्हारे काम हो गए।

शादियों में झूठी शान के लिए तुम कर्ज़दार हो गए, नबी स. के सादग़ी पसंद मिज़ाज को भूल गए।

तुमने मेरे नबी को समाज पर बोझ बना दिया- वो तो समाज को बेहतरीन नमूना दिखा कर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने बेरहम ओर हमदर्दी के मुखा़लिफ हो गए।

यतीमों और बेबसों के साथ ज़्यादती में मशहूर तुम्हारे नाम हो गए।

नबी स. ने सिखाया था ग़रीबों, मोहताजों की मदद करना, उनसे हमदर्दी का सुलूक करना।

अरे! तुम तो अपने नबी स. से ही दूर हो गए।

तुमने मेरे नबी स. को ज़ालिम बना दिया- वो तो दुश्मनों पर भी सलाम कर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने बेदिल हो गए। इंसानियत और समाज की ज़रूरतों से आंखें मूंद कर, कैसे अपने घरों में सुक़ून से सो गए।

नबी स. ने सिखाया, इंसानियत के लिए घरों से निकलना, भलाई के काम में लोगों की मदद करना।  तुम इंसानियत के सारे फर्ज़ भूल कर बैठ गए।

तुमने मेरे नबी को इंसानियत का दुश्मन बना दिया- वो तो जानवरों से भी रहमत की सीख देकर गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

ऐ नबी के मानने वालों!

तुम कैसे इतने बेवक़ूफ और बद- अक़्ल हो गए। तालीमी इदारों को छोड़कर, जाहिलयत के खंडहरों में भटक गए।

नबी स. ने फ़रमाया था कि “इल्म हासिल करो, चाहे चीन जाना पड़े।”, तुम इल्म को ठुकरा कर उम्मते मुस्लिमा पर धब्बा बन गए।

तुमने मेरे नबी स. को अनपढ़ बनाया- वो तो दुनिया को इल्म का ख़ज़ाना दे गए।

ऐ नबी के मानने वालों! आख़िर क्यों, तुमने मेरे नबी स. का कार्टून बनाया? दुनिया में उनका मज़ाक उड़ाया।

मैं मानती हूं कि कुछ मुसलमान ऐसे भी हैं जो इस्लाम की तालीम पर ठीक से अमल करते हैं, लेकिन मेरा सवाल उनसे भी है।

उन्होंने नबी स. की सही तस्वीर समाज को दिखाने के लिए कोई भी कोशिश की है?

आइए हम सब मिलकर उस इंसान की सही तस्वीर दुनिया को पेश करते हैं, जिसकी पैदाइश सारे जहाँ के लिए रहमत है।

जिसने सच का पैग़ाम दुनिया को पहुंचाने के लिए दुःख, दर्द ओर मुसीबतों का सामना पूरी बेबाकी से किया।

जिसने अपनी ज़िन्दगी को मिसाल बना दिया।

जिसने हमें सिर्फ प्यार, रहमत, और इंसाफ का पैग़ाम दिया।

अगर हमने अपने उम्मती होने का सही हक़ अदा किया, तो एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा जब वो लोग जो आज हमारे नबी स. की बेहूदा तस्वीरें बना रहे हैं, उनका मज़ाक़ उड़ा रहे हैं, कल वही लोग उन्हें पूरे दिल से अपनाएंगे।

आइए मिलकर इस नेक काम को शुरू करें। आइए  12 रबी उल अव्वल के दिन #CompassionDay की तहरीक से जुड़ें, और लोगों को उस दिन कम से कम एक नेक काम करने के लिए प्रेरित करें, और उस नेकी को हमारे नबी स. से मंसूब करें।

आप फ़ेसबुक पर अपनी नेक कामों की फोटोस पोस्ट कर के अपने दोस्तों को अपनी लोकेशन के साथ टैग कर सकते हैं।

आइए दुनिया के कोने कोने में हम अपने नबी स. की सही तस्वीर पेश करें और हमारे नबी स. की जो ग़लत तस्वीर, उन लोगों के ज़हनों में है- जो उनके किरदार से ज़रा भी वाक़िफ नहीं हैं, उसे साफ़ करें।

Vote for Prophet Muhammad ﷺ to demand 12 Rabi ul Awwal #CompassionDay – Click here to sign the Petition

The post ऐ नबी के मानने वालों! appeared first on Work.

]]>
https://workglobal.in/nabi-ke-manne-walo/feed/ 8
क्षमा कर देना उत्तम बदला है https://workglobal.in/maaf-kar-dena-uttam-badla-hai/ https://workglobal.in/maaf-kar-dena-uttam-badla-hai/#comments Sat, 03 Oct 2020 11:08:31 +0000 http://workglobal.in/?p=5570 जिस समाज में छोटी सी भी आपदा के आने पर मृत्यु जीवन की अपेक्षा अधिक आमंत्रित लगे, उन विकट परिस्थितियों में जन्म से अनाथ होने के उपरांत भी उसकी आस्था की किरण मंद नहीं हुई वह तो स्वंय प्रकाश की […]

The post क्षमा कर देना उत्तम बदला है appeared first on Work.

]]>
जिस समाज में छोटी सी भी आपदा के आने पर मृत्यु जीवन की अपेक्षा अधिक आमंत्रित लगे, उन विकट परिस्थितियों में जन्म से अनाथ होने के उपरांत भी उसकी आस्था की किरण मंद नहीं हुई वह तो स्वंय प्रकाश की उस उज्जवल किरण के रूप में आया था जिसने लाखों लोगों के हृदय को पृकाशित कर दिया। जिसकी अतुलनीय दयालुता एवं सहनशीलता इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाती है, जो इस विश्व का अत्याधिक प्रभावशाली व्यक्ति गुज़रा, वह कौन है?

आह! और भी दुखद परिस्थितियां!

तायफ़ की सड़कों पर पत्थरबाज़ी से सारा शरीर लहूलुहान, रक्त का बहाव इतना अधिक था कि जूतों के तले ख़ून से लथपथ हो गए, किंतु वह ज़ालिम पत्थरबाज़ी से बाज़ नहीं आए। पैरों का मांस फटकर रक्त का फ़व्वारा फूट पड़ा, और पांव के तलवे जूतों से चिपक गए।

Click here to sign the petition http://chng.it/LWdVprfk

अन्ततः संसार का उत्तम पुरुष बेहोश होकर धरती मां की गोद में लेट गया।

अभी एक महीना भी नहीं बीता था उनके पिता स्वरूप चाचा अबू तालिब और प्रिय अर्धांगिनी ख़दीजा का निधन हुआ था, और हृदय को वीरान कर देने वाली, तायफ़ की यह दुखद घटना घटी। उनकी पत्नी की यादों का संस्मरण ऐसा था कि सालों बाद भी जब उनके हार पर नज़र पड़ी तो, आंखे भर आईं और फूट फूट कर रोने लग गए, इस बात का एहसास हो रहा था कि जब सारा समाज उनके विरूद्ध था उस समय यही एक औरत थी जिसने उनका विश्वास किया, उनका साथ कभी नहीं छोड़ा, उनको दिलासा दिया। इस प्रेमगाथा से हमें उनके उत्तम चरित्र का आभास होता है, जिसने उस ज़ुल्म और जाहिल्यत के समय में भी औरतों को कभी कुचला नहीं बल्कि हमेशा औरतों के पद को ऊंचा रखा, उनके सम्मान के लिए आवाज़ उठाई, अपने वचनों एवं अपने कर्मों से सदैव पितृसत्तात्मक प्रभुत्व का विरोध किया।

यह व्यक्ति कोई और नहीं, अल्लाह के भेजे हुए रसूल (ईश्दूत), करूणा एवं मानवता का प्रतीक, हमारे पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स. थे!

जब लोगों पर उनके द्वारा पठित क़ुरआन के वचनों का मंत्रमुग्ध प्रभाव होने लगा, उनकी आलोचना करने हेतु उन पर जादूगर होने के आरोप लगाए गए, उन पर उपहासपूर्ण व्यंग कसे। अपनी आस्था व्यक्त करने और उसको आचरण में ग्रहण करने के लिए उनको निमर्म यातना पहुंचाई गई- इतने कष्ट एवं घाव झेलने पड़े कि मुहम्मद स. एवं उनके सेवक ज़ैद को तायफ़ छोड़ कर जाना पड़ा।

उनके दुष्कर्मों से गंभीर रूप से पीड़ित एवं चोटिल होने पर, उसने अपनी कराहती हुई आवाज़ में उस सर्वशक्तिमान ईश्वर को पुकारा।

आकाश कांप उठा- स्वर्ग से उसकी पुकार का जवाब आया!

सर्वशक्तिमान ईश्वर ने उसे अवसर दिया, उन दुष्कर्मियों से बदला लेने का- किंतु वह बदला कैसे ले सकता था! वह तो क्षमाशील था! उसने अपने अपराधियों को क्षमा कर दिया!

उस व्यक्ति ने हमें अमर प्रेम के मार्ग पर चलने की सीख दी, न केवल सृष्टा के प्रति- बल्कि उसकी सृष्टि के प्रति भी।

अतः जब लोग तुमसे पूछें कि “मोहम्मद स. कौन थे?”

तुम कहना–

“वह व्यक्ति जो रात के अंधेरों में रोता था– मेरे और तुमहारे लिए।

वह व्यक्ति जिसने उन लोगों को क्षमा कर दिया जिन्होंने उसको पत्थर मार मार कर लहूलुहान कर दिया।

वह व्यक्ति जिसने सदियों के आक्रमण का जवाब विनम्रता से दिया।

वह व्यक्ति जिसने उन लोगों के लिए श्राप को टाल दिया जिन्होंने उसको असहनीय कष्ट दिया।

वह व्यक्ति जिसने उस समय औरतों के स्तर को ऊंचा उठाया जब उन्हें ज़िंदा दफ़ना दिया जाता था।

वह व्यक्ति जिसने लगातार असफ़लताओं के बाद भी कभी आशा नहीं छोड़ी।

वह व्यक्ति जो यहूदी की अर्थी निकलने के समय आदर से खड़ा हो गया।

वह व्यक्ति जिसने मुझे और तुम्हें प्रेम भाव सिखाया।

वह प्रेम भाव जिसे हमने कहीं पीछे छोड़ दिया, जिसे हमने भुला दिया है– किंतु इस संसार को प्रेम से ही जोड़ा जा सकता है।

प्रेम, प्रेम और सिर्फ प्रेम!

मुनीबा तारिक़ के लेख “Forgiveness over revenge” का सना सिद्दीकी द्वारा अनुवाद

Vote for Prophet Muhammad ﷺ to demand 12 Rabi ul Awwal #CompassionDay – Click here to sign the Petition

The post क्षमा कर देना उत्तम बदला है appeared first on Work.

]]>
https://workglobal.in/maaf-kar-dena-uttam-badla-hai/feed/ 2